Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत, एम्स में हुए भर्ती

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत, एम्स में हुए भर्ती 
ए कुमार

नई दिल्ली 10 मई 2020 ।। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद आज रात दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराया गया।  मनमोहन सिंह को रात आठ बजकर 45 मिनट पर  एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।