Breaking News

बलिया में इस गाय को लोग क्यो कह रहे है कामधेनु ? जाने


नगरा बलिया ।। अभी तक महिलाओं द्वारा जुड़वां बच्चों के जन्म देना आम बात है, लेकिन क्षेत्र के कोदई गांव में एक किसान की गाय द्वारा जुड़वा बच्चों को जन्म देना क्षेत्र में कौतूहल व चर्चा का विषय बना हुआ है। आसपास के गांवों से लोग गाय के दोनों बच्चों को देखने आ रहे हैं। ग्रामीण इसे भूलोक की कामधेनु मान रहे हैं। गाय द्वारा दो बच्चों को जन्म देने की खबर सुनते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ किसान के घर जुट रही है।
          नगरा ब्लाक के कोदई गांव के पशुपालक त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव की गाय ने शुक्रवार की आधी रात को एक बछिया को जन्म दिया। कुछ देर बाद गाय ने बछड़े को जन्म दिया। गाय द्वारा दो बच्चों को जन्म देने की बात क्षेत्र में फैल गई। गाय व जुड़वा बच्चों को देखने के लिए ग्रामीण जुटने लगे।ग्रामीण गाय को कामधेनु मान रहे हैं। परिवार के सदस्य भी इसे पुण्य फल से जोड़कर देख रहे हैं। पशुपालक ने बताया कि गाय और दोनों बच्चे एकदम स्वस्थ है।
रिपोर्ट संतोष द्विवेदी