Breaking News

प्रयागराज : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा दिया जाने वाला कलम सम्मान घोषित : मधुसूदन सिंह कलम शिरोमणि अजय पांडेय कलम केसरी और बलराम तिवारी कलम सम्राट से किए गए अलंकृत



                   मधुसूदन सिंह जिलाध्यक्ष बलिया
कुल 101 कलम सम्मान दिए जाने का निर्णय 


 प्रयागराज ।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ  द्वारा  अपने ऊर्जावान सक्रिय पदाधिकारियों एवं  सदस्यों को संगठन के प्रति उनकी विशेष दक्षता को देखते हुए उन्हें प्रदान किया जाने वाला  कलम सम्मान  आज घोषित कर दिया गया  . 
  वर्तमान वैश्विक आपदा के समय अपनी ललित लेखनी से जन जागृति करते हुए पत्रकारिता धर्म का अत्यंत सफलतापूर्वक निर्वाह  करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा   अपने सदस्यों एवं पदाधिकारियों तथा सम्मानित कवियों को कलम सम्मान से सम्मानित किया गया है ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने  संयुक्त रूप से  बताया कि  देशभर से कलम सम्मान   द्वारा सम्मानित होने  वाले कुल  101 पत्रकारों साहित्यकारों और कवियों को  तीन चरणों में सम्मानित किया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण में सम्मानित होने वाले इस प्रकार हैं
   मधुसूदन सिंह बलिया (संपादक बलिया एक्सप्रेस) कलम शिरोमणि अजय पांडे प्रतापगढ़ कलम केसरी पवनेश कुमार पवन प्रयागराज कलम वीर बलराम तिवारी अयोध्या कलम सम्राट सुधा कांत मिश्र वेलाला रीवा कलम दिवाकर बृजेश पांडे विभात  रीवा कलम रत्न डॉ त्रिलोकी सिंह   कोलकाता  कलम कोविद  स्वामी कल्पनेश जी कोटद्वार कलम भगीरथ देवीचरण पांडे प्रयागराज कलम कलानिधि अखिलेश मिश्र प्रयागराज कलम कुबेर शिवा शंकर पांडे नवाबगंज कलम वाचस्पति जगदंबा प्रसाद शुक्ल प्रयागराज कलम विचक्षण मुनेश कुमार मिश्र भीरपुर कलम किरीट कुलदीप शुक्ला प्रयागराज कलम सारथी अरुण कुमार सोनकर प्रयागराज कलम भास्कर मथुरा प्रसाद धुरिया प्रतापगढ़ कलम प्राण मंगला तिवारी प्रयागराज कलम शिखर आलोक त्रिपाठी प्रयागराज   कलम मेरु शिव शंकर पांडे राष्ट्रीय सहारा झूंसी  कलम  कोष  रमाकांत त्रिपाठी प्रयागराज  कलम मंदर सम्मान से सम्मानित किए गए हैं दूसरे चरण में 25 कलम कारों को सम्मानित किया गया है जिनकी सूची कल जारी कर दी जाएगी इसके पश्चात तीसरे चरण का सम्मान भी अविलंब प्रदान कर दिया जाएगा ।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि कलम सम्मान इस वैश्विक आपदा में विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है उन पत्रकार साथियों को भी जिन्हें कलम सम्मान नहीं दिया जा सका है अतिशीघ्र कई और विशिष्ट सम्मानों  की श्रृंखला में उन्हें शामिल किया जाएगा ।