Breaking News

मिट्टी की गिरी दीवार,दब कर मरा एक बालक, मचा कोहराम




सिकन्दरपुर बलिया ।। खेजुरी थाना क्षेत्र के पिपराकलां गांव में रविवार को मिट्टी की दीवार से दबकर एक बालक की मौत हो गयी। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मां-बाप व बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

पिपराकलां गांव निवासी श्रीभगवान वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र अनुराग वर्मा अपनी बहनों के साथ सोया था। सुबह करीब 5 बजे दो बहनें शौच को चली गयी। उसी बीच मिट्टी की दीवार  अनुराग पर गिर गयी। दीवार गिरते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दीवार के मलवे में दबे अनुराग को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर किया। अनुराग कक्षा दो का छात्र था, जो गांव के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ता था।

सुनील शर्मा की रिपोर्ट