Breaking News

बिल्थरारोड बलिया : लॉक डाउन में निरीह बछड़ो को पड़े भोजन के लाले, प्रशासनिक अधिकारियों की सोच में पड़े है क्यो ताले ?

 बिल्थरारोड बलिया : लॉक डाउन में निरीह बछड़ो को पड़े भोजन के लाले, प्रशासनिक अधिकारियों की सोच में पड़े है क्यो ताले ?


बिल्थरारोड बलिया 30 अप्रैल 2020 ।। कोरोना को लेकर लॉक डाउन के चलते नगर में दुकानो के नही खुलने व लोगो के अपने अपने घरों में रहने के कारण निरीह छूटे बछड़ों के भूख के लाले पड़ गए है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश के बाद भी स्थानीय प्रशासन भी आज तक इनकी खोज खबर नही ले रहा है।  लॉक डाउन होने से लेकर आज तक प्रशासन द्वारा इनके खाने का प्रबन्ध नही किया गया है। जिसके चलते ये निरीह बछड़े भूख से परेशान है।  पूरे नगर में इधर उधर भूख प्यास से घूम रहे है। प्रशासन की नजर इन पर रोज पड़ने के बाद भी निरीह घूमने वाले पशुओं के नगर के घूमने के प्रति दिल नही पसीज रहा है। प्रशासन के कान पर जूं तक नही रेंग रहा है।  पशु आश्रय होने के बाद भी ये पशु खुले में घूम रहे है। नगर से सटे  खेत मे इस समय कोई फसल भी नही होने से  निरीह पशुओं को खाने के लिये भी नही मिल रहा है। जिसके चलते ये पशु भूख प्यास से परेशान है।




बलिया जिला प्रशासन की लोगो से अपील

कोरोना के प्रति जागरूक करता भोजपुरी गीत




यह हिंदी गाना भी आपको कोरोना के सम्बंध में बता रहा है

डॉ विश्राम यादव वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अपनी कविता का पाठ करते हुए











एक अपील 
जनपद में यदि कोई बच्चा कोरोना  लॉक डाउन के कारण भूँख या अन्य किसी कारण से संकट में है तो हमारे चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 पर 24x7 फोन करें। हमारी चाइल्डलाइन परिवार के साथी संकट की इस घड़ी में भोजन, दवा आदि से बच्चों की हर संभव मदद के लिए कृत संकल्प हैं। 
निदेशक, चाइल्ड लाइन-1098