Breaking News

नईदिल्ली : लॉक डाउन में लोगो को घरों पर रोकने के लिये भारत सरकार का नया प्रयोग : रामायण , महाभारत के बाद दूरदर्शन पर चाणक्य', 'उपनिषद गंगा', 'शक्तिमान', 'श्रीमान श्रीमती' और 'कृष्णकली' का दोबारा प्रसारण का आदेश

 लॉक डाउन में लोगो को घरों पर रोकने के लिये भारत सरकार का नया प्रयोग : रामायण , महाभारत के बाद दूरदर्शन पर चाणक्य', 'उपनिषद गंगा', 'शक्तिमान', 'श्रीमान श्रीमती' और 'कृष्णकली' का दोबारा प्रसारण का आदेश
ए कुमार

नईदिल्ली 31 मार्च 2020 ।। भारत सरकार लोगो को लॉक डाउन में घरों पर रोकने के लिये रोज रोज नये नये प्रयोग कर रही है । रामायण और महाभारत का दूरदर्शन पर प्रसारण शुरू करने के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर टीवी शोज 'चाणक्य', 'उपनिषद गंगा', 'शक्तिमान', 'श्रीमान श्रीमती' और 'कृष्णकली' का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।
'शक्तिमान' 1 अप्रैल से दोपहर 1 बजे प्रसारित होगा जबकि 'श्रीमान श्रीमती' दोपहर 2 बजे और 'कृष्णकली' रात 8.30 बजे आएगा। वहीं, बाकी बचे शोज को दोपहर का टाइम स्लॉट दिया जाएगा।
इसके साथ ही दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी कि शाहरुख खान का सीरियल भी दोबारा प्रसारित होगा। शाहरुख खान के लोकप्रिय सीरियल 'सर्कस' का 28 मार्च से रोजाना रात 8 बजे प्रसारण किया जा रहा है। बता दें साल 1989 में शुरु हुए 'सर्कस' का डायरेक्शन अजीज मिर्जा और कुंदन शाह ने किया था। इसके साथ ही रजित कपूर के सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' का प्रसारण भी 28 मार्च से दिन में 11 बजे शुरू हो चुका है।
अभिनेता रजित कपूर का लोकप्रिय सीरियल 'ब्योमकेश बक्शी' भी आप फिर से देख सकेंगे। 90 के दशक में इस डिटेक्टिव शो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ये क्राइम डिटेक्‍शन सीरीज शरादिंदु बंदोपाध्याय के नॉवेल पर बेस्‍ड थी। देश में लॉकडाउन के चलते कई टेलीविजन सीरियल्स की शूटिंग रोक दी गई है। जिसके कारण लोग मौजूदा टीवी सीरियल भी नहीं देख पा रहे। इसी वजह से लोगों ने पुराने टीवी सीरियल देखने की मांग की थी।


बलिया जिला प्रशासन की लोगो से अपील

कोरोना के प्रति जागरूक करता भोजपुरी गीत

यह हिंदी गाना भी आपको कोरोना के सम्बंध में बता रहा है