Breaking News

औरैया : जयमाल की रस्म के बाद अचानक भड़क उठी दुल्हन, बोली मर जाऊंगी पर इससे शादी नहीं करूंगी

जयमाल की रस्म के बाद अचानक भड़क उठी दुल्हन, बोली मर जाऊंगी पर इससे शादी नहीं करूंगी
ए कुमार

औरैया 10 फरवरी 2020: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सोमवार को एक बरात को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। रविवार को शादी की रस्मे धूमधाम से निभाई गईं। जयमाल की रस्म में दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वर माला पहनाई लेकिन सुबह होते ही जब दुल्हन फेरों के लिए मंडप पहुंची तो भड़क उठी।

उसने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। बोली इससे शादी नहीं करूंगी। जिसके बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में रविवार को हमीरपुर से बरात आयी थी। जिसमें रात्रि में बरात के स्वागत के बाद हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जयमाला भी पड़ी।

सुबह फेरों के लिए मंडप में पहुंचे दूल्हे की गूंगे होने की सच्चाई लड़की के मामा ने लड़की को बताई। दूल्हे के गूंगे होने का सच जैसे ही लड़की को पता चला तो उसने फौरन शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने लड़की को समझाने के लाख प्रयास किए लेकिन लड़की ने किसी की एक न सुनी।