Breaking News

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में "पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का भारत" विषयक गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को 2 बजे से

 जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में "पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का भारत " विषयक गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को 2 बजे से

बलिया 10 फरवरी 2020 ।पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि 11 फरवरी के अवसर पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय शोध पीठ ,जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय,
बलिया के तत्वावधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों का भारत विषय पर एक गोष्ठी  का आयोजन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सभागार में 11 फरवरी,2020 को अपराह्न 2 बजे आयोजित किया गया है।गोष्ठी में स्वतंत्र भारत के पुनर्निर्माण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार ,एकात्म मानववाद की उपयोगिता  पर मंथन होगा।इस अवसर पर मानव संसाधन मंत्रालय,भारत सरकार,नई दिल्ली में नेशनल रिसर्च प्रोफेसर और गुरु घासी दास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के कुलाधिपति प्रोफेसर अशोक गजानन मोदक,स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अजय जी,जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेन्द्र सिंह एवम् आस पास के जनपदों के अनेक बुद्धिजीवियों की सहभागिता होने जा रही है ।गोष्ठी में विभिन्न विद्वानों के विचारों के मंथन से निकले निष्कर्ष को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा ताकि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सपनों के भारत का  अंतिम व्यक्ति भी उनके विचारों से लाभान्वित हो सके और देश को उन्नति के साथ नई दिशा मिल सके।