Breaking News

लखनऊ : 10 सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रू0 16 करोड़ 33 लाख 28 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन

लखनऊ : 10 सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रू0 16 करोड़ 33 लाख 28 हजार की धनराशि का किया गया आवंटन

लखनऊ, 06 फरवरी 2020 ।। उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में नाबार्ड वित्त पोषित आर0आई0डी0एफ0 योजना अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 10 सेतुओं के चालू कार्यों हेतु रू0 16 करोड़ 33 लाख 28 हजार की धनराशि का आवंटन उ0प्र0 शासन द्वारा किया गया है। इन 10 कार्यों में जनपद मुरादाबाद, सीतापुर, मेरठ, हाथरास, रायबरेली व मुजफ्फरनगर में 1-1, व बहराइच एवं आगरा में 2-2 सेतुओं पर काम चल रहा है इनकी कुल लागत रू0 51 करोड़ 06 लाख 17 हजार है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-9 द्वारा जारी कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त नाबार्ड वित्त पोषित आर0आई0डी0एफ0 योजना के अन्तर्गत सम्पर्क मार्ग के चालू कार्यों हेतु जनपद उन्नाव में वाजिद नगर सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य एवं जनपद सीतापुर में उदईमलपुर सम्पर्क का निर्माण कार्य हेतु रू0 70 लाख 04 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में भी आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन द्वारा जारी कर दिये गये है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।