Breaking News

लखनऊ मोमिन अंसार कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन कांग्रेस में किया अपनी पार्टी का विलय

लखनऊ मोमिन अंसार कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन कांग्रेस में किया अपनी पार्टी का विलय         
ए कुमार           
     
   
लखनऊ 17 जनवरी 2020 ।। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू  के समक्ष नेशनल मोमिन अन्सार कान्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अनीस विशाल अन्सारी, जनपद बिजनौर ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि  अनीस विशाल अन्सारी जी ने इस मौके पर अपनी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करते हुए अपने सभी साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। अन्सारी विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी (लो0वा0) में प्रदेश सचिव से लेकर पश्चिमी उ0प्र0 के प्रभारी भी रहे हैं।
इस मौके पर उ0प्र0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन  शाहनवाज आलम सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने  अनीस विशाल अन्सारी एवं उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी है।