Breaking News

प्रयागराज : सम्मानित होने वाले साहित्यकारो के नामो की हुई घोषणा : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सम्मेलन में 2 फरवरी को दिया जाएगा सम्मान



 सम्मानित होने वाले साहित्यकारो के नामो की हुई घोषणा : भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सम्मेलन में 2 फरवरी को दिया जाएगा सम्मान

प्रयागराज 29 जनवरी 2020 ।। अवधी साहित्य और संस्कृति के उन्नयन के लिए समर्पित संस्था  "अवध साहित्य अकादमी "  के वार्षिक सम्मान समारोह में नामित सम्मान प्रदान करने के लिए साहित्यकारों के नाम चयनित कर लिए गए हैं और उनकी घोषणा करते हुए अवध साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ने बताया कि सभी सम्मान 2 फरवरी को माघ मेला में एक विशाल सम्मान समारोह में प्रदान किए जाएंगे ।  माघ मेला प्रयागराज में पुल नंबर 5 ओल्ड जीटी मार्ग एवं अन्नपूर्णा मार्ग चौराहे से उत्तर 200 मीटर पर स्थित श्री देवरहा बाबा सेवाश्रम शिविर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के  वार्षिक सम्मेलन में अवध साहित्य अकादमी द्वारा जिन साहित्यकारों के नाम चयनित किए गए हैं उनमें सर्वश्री जय प्रकाश शर्मा प्रकाश को उनकी पुस्तक गीत धामम पर गोपालदास नीरज सम्मान प्रदान किया जाएगा और डॉक्टर रामलखन चौरसिया वागीश की पुस्तक मेरी माला पर हरिवंश राय बच्चन सम्मान , शिव बहादुर सिंह दिलबर की पुस्तक ज्ञान सुमन पर जयशंकर प्रसाद सम्मान  , डॉ ओमप्रकाश हयारण दर्द की पुस्तक यादों की धुंध पर मैथिलीशरण गुप्त सम्मान , डॉ उषा मिश्रा की पुस्तक स्वातंत्र्योत्तर हिंदी कथा साहित्य का अनुशीलन पर महादेवी वर्मा सम्मान प्रदान किया जाएगा ।इसी प्रकार नगर के बहुचर्चित गीतकार जटा शंकर प्रियदर्शी की पुस्तक अक्षय वट पर सुमित्रानंदन पंत सम्मान दिया जाएगा और जगदंबा प्रसाद शुक्ला की पुस्तक रामकथा दर्पण पर गोस्वामी तुलसीदास सम्मान , बाबा कल्पनेश की पुस्तक मनुजता की पाठशाला पर संत कबीर सम्मान, आलोक भारती के लघुकथा संग्रह पल भर के लिए पर मुंशी प्रेमचंद सम्मान डॉ ओमप्रकाश हरण दर्द के गीत संग्रह मोहिनी पर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला सम्मान एनबी सिंह नादान की पुस्तक आंखों में नमी कम पर दुष्यंत कुमार सम्मान डॉक्टर कमलेश शुक्ला कीर्ति की पुस्तक कविता हूं पर मीराबाई सम्मान  , डॉ रसिक किशोर सिंह नीरज की पुस्तक दर्द के द्वार पर पर अकबर इलाहाबादी सम्मान सुरेंद्र शर्मा सुमन की पुस्तक यह कैसा समय है पर डॉ रामकुमार वर्मा सम्मान जवाहरलाल  जलज की पुस्तक रहूंगा उन्ही शब्दों के साथ पर रामेश्वर शुक्ल अंचल सम्मान देने का निर्णय लिया गया है।     
अकादमी के अध्यक्ष डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि इसके अतिरिक्त तारिका विचार मंच प्रयाग की ओर से 20 अन्य साहित्यकारों और कवियों को भी उनकी साहित्यिक सेवा के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा तथा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की  तहसील जिला मंडल और प्रदेश इकाई के समर्पित पदाधिकारियों    मे कुल 51 पदाधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा और सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले सभी पत्रकारों को सहभागिता सम्मान प्रदान किया जाएगा यह सम्मान समारोह प्रातः 11:00 बजे शुरू होकर सायंकाल 4:00 बजे समाप्त होगा जिसमें देश भर के 7 प्रदेशों के कुल 300 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। डॉ उपाध्याय ने प्रयागराज एवं आसपास के सभी पत्रकारों एवं महासंघ के पदाधिकारियों से प्रातः 10:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने की अपील की है ।