Breaking News

कांग्रेसी नेता रौशन सिंह "चंदन " का बलिया से बड़ा बयान : 2022 में अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेसी नेता रौशन सिंह "चंदन "  का बलिया से बड़ा बयान : 2022 में अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस की सरकार

बलिया 22 जनवरी 2020 ।।मंगलवार को बांसडीह विधान सभा के जय नगर,सुल्तानपुर सहित विभिन्न गांवो में अपनों के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को बताने का काम पूर्व प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग रौशन सिंह चंदन ने किया ।
चंदन ने कहा कि  सन् 2012 से लगातार बांसडीह विधान सभा की हर समस्याओं को धरना- प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार को अवगत कराने का काम किया गया लेकिन कोई भी प्रदेश  सरकार आम आदमी की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान नहीं रखी।आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है, युवा बेरोजगार हो चुके हैं, किसान को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है और प्रदेश सरकार हिन्दू- मुस्लिम में जनता को भ्रमित कर दिया है।
     कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने कहा कि 2022 में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी तभी जाकर आम जनता की समस्याओं का समाधान हो पाएगा।
इस अवसर पर चंदन के साथ जनार्दन गुप्ता, नन्दलाल साहनी, विकास कुमार, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।