Breaking News

महाराष्ट्र मुद्दा: लोकसभा के अंदर कांग्रेस सांसदों ने लहराई तख्तियां

महाराष्ट्र मुद्दा: लोकसभा के अंदर कांग्रेस सांसदों ने लहराई तख्तियां 
ए कुमार

नईदिल्ली 25 नवम्बर 2019 ।।
कांग्रेस ने महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकार बनाए जाने के खिलाफ सोमवार को संसद में प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष जमा हुए और उन्होंने 'मोदी सरकार शेम शेम' और 'लोकतंत्र बचाओ' के नारे लगाए। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।

सदन के अंदर कांग्रेस के दो सांसदों टी।एन। प्रथपन और हिबी ईडन ने एक बड़ा बैनर लहराया, और अन्य सांसदों ने भी मोदी सरकार के खिलाफ तख्तियां लहराई और नारेबाजी की। सांसदों ने कहा कि "महाराष्ट्र में लोकतंत्र की हत्या की गई है।" लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उस समय कांग्रेस के दो सदस्यों के नाम लिए, जब उन्होंने बैनर हटाने के उनके अनुरोध को अनसुना कर दिया।

दोनों सांसदों ने संसद अध्यक्ष के अनुरोध को मामने से इंकार कर दिया, तब बिड़ला ने उन्हें बाहर करने के लिए मार्शल्स को आदेश दिए। इस दौरान कांग्रेस के सांसदों का वहां मौजूद मार्शल्स के साथ टकराव हुआ। इस दौरान लोकसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सदस्य नदारद रहे। जबकि महाराष्ट्र को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य शामिल हुए।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन के भीतर सुरक्षाकर्मियों द्वारा महिला सांसदों के साथ धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया गाया है। उन्होंने कहा कि पुरुष सांसदों के साथ भी धक्का मुक्की हुई है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम उन सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ करवाई की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि संसद में अपनी बात रखना हमारा अधिकार है। इससे हमें कोई नहीं रोक सकता।