Breaking News

सामाजिक संस्था सुबह- ए- बनारस क्लब के सदस्यों ने गृहकर में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

सामाजिक संस्था सुबह- ए- बनारस क्लब के सदस्यों ने गृहकर में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन 
ए कुमार

वाराणसी 28नवम्बर 2019 । नगर निगम प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से गृह कर 4 से 5 गुना ज्यादा बढ़ाए जाने से आम जनता के आक्रोश को देखते हुए जनहित में सामाजिक संस्था सुबह- ए- बनारस क्लब के बैनर तले  संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं  संस्थापक अध्यक्ष  विजय कपूर के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन से आम जनता को बड़े हुए गृह कर में राहत देने की मांग को लेकर मैदागिन स्थित भारतेंदु पार्क में प्रदर्शन किया गया। उपरोक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल एवं संस्थापक अध्यक्ष विजय कपूर ने कहा कि सत्र 2019 में नगर निगम द्वारा सर्वे कराकर गृह कर में पहले के मुकाबले 4 से 5 गुना वृद्धि कर दिया गया है। जो कि कहीं से भी न्याय संगत नहीं है, जो गृह कर बढ़ाया गया है। उसको बकाया राशि के रूप में 2014 से लिया जा रहा है। गृह कर  के वृद्धि के आड़ में  जनता का दोहन  और शोषण भी हो रहा है। इससे जनता में आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है। ज्ञात हो कि जो गृह कर बढ़ाया जाता है, उसी के आधार पर गृह कर से ज्यादा जलकर के मे भी वृद्धि होती है। इस दोहरी मार को झेलने में आम जनता अपने आप को असमर्थ पा रही है। लगातार गृह कर को जमा करने के बाद भी 2014 से बड़े हुए दर पर नोटिस आ जाने से गृह मालिक परेशान व हैरान है। बड़े हुए दर पर  जनता  असमंजस की स्थिति में है।आम जनता पुरजोर ढंग से शासन व नगर निगम प्रशासन से बड़े हुए गृह कर मे  संशोधन करके राहत प्रदान करने की मांग करती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से *मुकेश जायसवाल, विजय कपूर,नन्दकुमार टोपी वाले,चंद शेखर चौधरी, अनिल केसरी, अमरेश जायसवाल रमाकांत जायसवाल, अशोक गुप्ता, राजेश केशरी, डॉ मनोज यादव, पंकज पाठक, नत्थूलाल सोनकर, अभिषेक विश्वकर्मा, राजीव चौधरी, राजेश श्रीवास्तव, सुनील अहमद खान, प्रकाश मौर्या विकास जायसवाल, रामजी रस्तोगी, सहित संस्था से जुड़े कई सदस्य शामिल रहे ।