Breaking News

सिकंदरपुर (बलिया) के एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश में मना चाचा नेहरू का जन्मदिन

 सिकंदरपुर (बलिया) के एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश में मना चाचा नेहरू का जन्मदिन

बलिया 14 नवम्बर 2019 ।। मनियर मार्ग पर स्थित एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ इंग्लिश के प्रांगण में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनायी गयी। संस्था के बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा। संस्था के निदेशक एस.के.शर्मा ने बाल दिवस के रूप में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री को बच्चों से बहुत स्नेह था। बच्चे उनको चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनके इसी प्रेम को देखते हुए उनके जन्म दिवस को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुशील कुमार, भोला कुमार, अंजली सिंह, रिचा सिंह सुनिधि यादव, रानी यादव, मधु, अनामिका, गौहर खान, प्रवीण कुमार निधि सोनी आदि मौजूद रहे।