Breaking News

बलिया : संविधान दिवस के शुभ अवसर पर पीजी कालेज दुबेछपरा में आयोजित हुई संगोष्ठी

संविधान दिवस के शुभ अवसर पर पीजी कालेज दुबेछपरा में आयोजित हुई संगोष्ठी
डॉ सुनील कुमार ओझा 




दुबेछपरा बलिया 26 नवम्बर 2019 ।। अमर नाथ मिश्र पी0 जी0 कालेज दुबेछपरा में 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर पहली बार संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ0 गौरी शंकर द्विवेदी जी ने किया।अध्यक्ष डॉ द्विवेदी के द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संविधान से प्रेरणा लेने की शपथ भी दिलाई गयी।कार्यक्रम के प्रारम्भ में सम्बोधन करते हुए भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ0 सुनील कुमार ओझा ने बताया कि आजादी मिलने के बाद देश को चलाने के लिए संविधान बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया। इसी कड़ी में 29 अगस्त 1947 को भारतीय संविधान के निर्माण के लिए प्रारूप समिति की स्थापना की गई और इसके अध्यक्ष के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को जिम्मेदारी सौंपी गई। दुनिया भर के तमाम संविधानों को बारीकी से देखने-परखने के बाद डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का मसौदा तैयार कर लिया। 26 नवंबर 1949 को इसे भारतीय संविधान सभा के समक्ष लाया गया। इसी दिन संविधान सभा ने इसे अपना लिया। यही वजह है कि देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज यानी 26 नवंबर, 2019 हमारे संविधान को अंगीकर करने की 70वीं सालगिरह है। आज हम स्वतंत्रता को स्वच्छन्दता के रूप में लिए है,जो कि गलत है।संस्कृत के प्राध्यापक डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। इसी आधार पर भारत को दुनिया का सबसे बड़ा गणतंत्र कहा जाता है। भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां शामिल हैं। यह 2 साल 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। जनवरी 1948 में संविधान का पहला प्रारूप चर्चा के लिए प्रस्तुत किया गया। 4 नवंबर 1948 से शुरू हुई यह चर्चा तकरीबन 32 दिनों तक चली थी। इस अवधि के दौरान 7,635 संशोधन प्रस्तावित किए गए जिनमें से 2,473 पर विस्तार से चर्चा हुई ।फिर भी हम अपने मे सुधार न लाकर सिर्फ दूसरे को सुधारने में लगे है तो कैसे विकास होगा देश का।संगोष्ठी में संचालक की भूमिका में  राजनीति शास्त्र के प्राध्यापक डॉ0 शिवेश राय ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को लागू होने के बाद संविधान सभा के 284 सदस्यों मे 24 जनवरी 1950 को संविधान पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद 26 जनवरी को इसे लागू कर दिया गया। बताते हैं कि जिस दिन संविधान पर हस्ताक्षर हो रहे थे उस दिन खूब जोर की बारिश हो रही थी। इसे शुभ संकेत के तौर पर माना गया। संचालक डॉ राय ने बताया कि भारतीय संविधान की मूल प्रति हिंदी और अंग्रेजी दोनों में ही हस्तलिखित थी। इसमें टाइपिंग या प्रिंट का इस्तेमाल नहीं किया गया था। दोनों ही भाषाओं में संविधान की मूल प्रति को प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने लिखा था। रायजादा का खानदानी पेशा कैलिग्राफी का था। उन्होंने नंबर 303 के 254 पेन होल्डर निब का इस्तेमाल कर संविधान के हर पेज को बेहद खूबसूरत इटैलिक लिखावट में लिखा है। इसे लिखने में उन्हें 6 महीने लगे थे। जब उनसे मेहनताना पूछा गया था तो उन्होंने कुछ भी लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने सिर्फ एक शर्त रखी कि संविधान के हर पृष्ठ पर वह अपना नाम लिखेंगे और अंतिम पेज पर अपने नाम के साथ अपने दादा का भी नाम लिखेंगे।आगे बताया कि
भारतीय संविधान के हर पेज को चित्रों से आचार्य नंदलाल बोस ने सजाया है। इसके अलावा इसके प्रस्तावना पेज को सजाने का काम राममनोहर सिन्हा ने किया है। वह नंदलाल बोस के ही शिष्य थे। संविधान की मूल प्रति भारतीय संसद की लाइब्रेरी में हीलियम से भरे केस में रखी गई है।कार्यक्रम के अंत मे अध्यक्षता ने सभी लोगो को बधाई देते हुए संबिधान को समझने और शिक्षा लेने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में डॉ गीता,डॉ राजू कुमार सिंह एवं संतोष कुमार मिश्रा, अक्षय कुमार ठाकुर,ओम प्रकाश सिंह,नगेन्द्र तिवारी,प्रभा शंकर जी,रविन्द्र जी ,विजय यादव,जगलाल आदि उपस्थित रहे।