Breaking News

बोले सीएम योगी : लौटाएंगे कानपुर का पुराना गौरव,नमामि गंगे परियोजना के तहत सुंदर होंगे गंगा के घाट, शीघ्र दौड़ेगी मेट्रो रेल ,सीएम ने किया 500 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बोले सीएम योगी : लौटाएंगे कानपुर का पुराना गौरव,नमामि गंगे परियोजना के तहत सुंदर होंगे गंगा के घाट, शीघ्र दौड़ेगी मेट्रो रेल ,सीएम ने किया 500 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
ए कुमार

कानपुर 16 सितंबर,2019 ।।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आज बिना भेदभाव के हर वर्ग के गरीबों और वंचितों को सरकार की जनहित की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब पिछली सरकारों की तरह उप्र में दंगे नहीं होते हैं। कानून का राज है। अराजकता खत्मभ हो चुकी है।  कानपुर का गौरव शीघ्र ही लौटेगा। कानपुर को वायु सेवा से जोड़ा जा चुका है। नमामि गंगे परियोजना के तहत यहां के घाटों का सुंदरीकरण किया जा रहा है। शीघ्र ही यहां के लोग मेट्रो रेल का भी आनंद ले सकेंगे। योगी ने कानपुर के लोगों से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की। साथ ही आम चुनाव में भाजपा को वोट देने के लिए आभार भी जताया।

2022 तक साकार होगा एक और श्रेष्ठ भारत का सपना

सोमवार को कानपुर में 500 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज कुंभ का सफलतापूर्वक आयोजन गंगा की अविरलता और निर्मलता का सबूत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को खत्म कर आतंकवाद को खत्म करने का काम किया है। एनआरसी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को अब देश से बाहर किया जा रहा है। 2022 में ऐसा भारत होगा जहां गरीबी, आंतकवाद, नक्सलवाद, अराजकता, अव्यवस्था नहीं होगी। एक भारत श्रेष्ट भारत का सपना पूरा होगा।

सरकार लगातार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ शौचालय दिए गए। आज विकास के माध्यम से सभी के चेहरे पर खुशहाली लाने के काम बीजेपी सरकार कर रही है। नि:शुल्क गैस और बिजली का कनेक्शन देने का काम भी हमारी सरकार ने किया। किसान शुरू से ही हमारी प्राथमिकता में रहे हैं।