Breaking News

कुशीनगर से बड़ी खबर : बालिकाओं की सुरक्षा राम भरोसे , दबंग ने घर मे घुसकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास , गिरफ्तार करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को छोड़ा

 कुशीनगर से बड़ी खबर : बालिकाओं की सुरक्षा राम भरोसे , दबंग ने घर मे घुसकर दुष्कर्म करने का किया प्रयास , गिरफ्तार करने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को छोड़ा
ए कुमार

कुशीनगर 25 जुलाई 2019 ।।
एक तरफ जहां सरकार 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक महिलाओ की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिये अभियान चलायी हुई है । घर के बाहर सुरक्षा कैसे की जाय , पुलिस से कैसे सहयोग लिया जाय , बताया जा रहा है । वही दूसरी तरफ यही पुलिस घर मे घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को थाने लाकर छोड़ देने से  पुलिसिंग को कटघरे में खड़ा कर दिया है । इस घटना ने महिला जागरूकता अभियान में पुलिस के द्वारा 24 घण्टे सहायता देने के आश्वासन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है । बता दे कि कुशीनगर के एक गांव में  घर में पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा के साथ दबंग युवक ने घर मे घूस कर दुष्कर्म का प्रयास का प्रयास किया है । दिन दहाड़े हुई छेड़खानी की घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है ।पीड़ित छात्रा के शोर मचाने पर युवक छोड़कर भाग गया ।पीड़िता ने न्याय के लिए थाने में तहरीर दिया है। वही मुकामी पुलिस की लापरवाही खुलकर  सामने आयी है । पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने से छोड़ दिया ।


सूत्रों की माने तो आरोपी युवक छात्रा के ऊपर सुलह करने का दबाव भी बना रहा है और ऐसा न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी भी दे रहा है ।धमकी से डर कर छात्रा  घर में कैद हो गयी है जिससे उसकी पढ़ाई चौपट हो रही है । यह घटना
हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की बतायी जा रही है ।