Breaking News

गोरखपुर के ऐंटी रोमियो प्रभारी ने कहा :हौसले से अपनी सुरक्षा स्वंय कर सकती हैं बेटियां

गोरखपुर के ऐंटी रोमियो प्रभारी ने कहा :हौसले से अपनी सुरक्षा स्वंय कर सकती हैं बेटियां
ए कुमार
गोरखपुर 25 जुलाई 2019 ।।बालिका सुरक्षा माह अभियान के तहत कैम्पियरगंज क्षेत्र के सनशाईन पब्लिक स्कूल परसा चौरी परिसर में बालकिओं को उनके अधिकार एवं विभिन्न पहलुओं पर सुरक्षा की बारीकियों के बारे में बताकर जागरूक किया गया। 
एंटी रोमियो प्रभारी अखिलेश कुमार तिवारी ने छात्र - छात्राओं को गुड टच व बैड टच की जानकारी दी। इस दौरान लड़कियों को मुश्किल के समय प्रयोग किये जाने वाले हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी देते हुए कहा कि हौसला और जानकारी के माध्यम से बेटियाँ अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकती हैं। आवश्यकता है हेल्पलाईन के बारे में पूर्ण जानकारी और चुप्पी तोड़ने की।कहीं भी किसी भी दशा में बेटियों को अत्याचार,अनाचार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। 
श्री त्रिपाठी ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या,बेटी बचाओ बेटी पढाओ,आधी आबादी की जागरूकता आदि विषय पर अपना विचार रखते हुए छात्राओं से समाज में बराबरी की भागीदारी की अपील किया। 
महिला कांस्टेबल चन्द्रकला ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बेटियाँ समाज में बराबर की भूमिका निभाएं, इस कार्य में सहयोग के लिए सदैव पुलिस की सक्रिय भूमिका रहेगी।
इस मौके पर मछलीगांव पुलिस चौकी से एसआई रमेश कुशवाहा,कान्सटेबल गोबिन्द कुमार सहित  प्रबन्धक उमेश मणि त्रिपाठी,डिग्री चन्द,विनीत डैन, सरोज आदि लोग मौजूद रहें।