Breaking News

बलिया : एसपी ने किया आधा दर्जन निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों को इधर से उधर

बलिया : एसपी ने किया आधा दर्जन निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों को इधर से उधर

बलिया 24 जुलाई 2019 ।। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये पुलिस अधीक्षक बलिया देवेन्द्र नाथ ने आज 6 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र बदल कर नई तैनाती दी है । रसड़ा के पूर्व कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्र को पुलिस ऑफिस से क्राइम ब्रांच भेजा गया है । वही बैरिया के थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को सहतवार का थानाध्यक्ष ,सहतवार के थानाध्यक्ष शिव मिलन को थानाध्यक्ष रेवती, रेवती के एसओ संजय त्रिपाठी को बैरिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है । आज जिन निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को नई तैनाती दी गयी है उनके नाम है ---

निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र को पुलिस ऑफिस से क्राइम ब्रांच
निरीक्षक बाल मुकुंद मिश्र को पुलिस लाइन से पीआरओ पुलिस अधीक्षक
निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राघव को पुलिस लाइन से सोशल मीडिया सेल
निरीक्षक अनिल चंद तिवारी को बैरिया से थानाध्यक्ष सहतवार
निरीक्षक शिव मिलन को सहतवार से थानाध्यक्ष रेवती
निरीक्षक संजय त्रिपाठी को रेवती से थानाध्यक्ष बैरिया
उप निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय को मनियर से डायल 100 बलिया
उप निरीक्षक दीनानाथ सिंह को पुलिस लाइन से डायल 100 बलिया
उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद विश्कर्मा को सहतवार से चौकी इंचार्ज सतनी सराय
उप निरीक्षक हीरेन्द्र प्रताप सिंह को मनियर से चौकी इंचार्ज बैरिया
उप निरीक्षक शिव कुमार यादव को चौकी बैरिया से सहतवार थाना