Breaking News

बलिया : 13 विद्यालयों की 2925 छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

बलिया : 13 विद्यालयों की 2925 छात्राओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक





सिकन्दरपुर बलिया 24 जुलाई 2019 ।।
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया ।
जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाये जा रहे 01 माह के विशेष कैंपेन स्कूल गर्ल्स सिक्योरिटी हेतु अभियान के अंतर्गत आज 24 जुलाई को विभिन्न थानाक्षेत्रों के 13 विद्यालयों पर उपस्थित करीब 2925 बालिकाओं को शासन की मंशा व दिये गये निर्देशों के अनुरूप पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमो द्वारा विद्यालयों में जाकर छात्राओं को अपनी आत्म सुरक्षा करने विषयक व उनके अधिकारों से उन्हें अवगत कराया गया । साथ ही छात्राओं को स्वंय के प्रति या अपनी अन्य किसी मित्र के प्रति किसी भी प्रकार की सामाजिक समस्या उत्पन्न होने पर बेझिझक शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न हेल्पलाइनों (1090, यूपी 100,181,यू0पी0 पुलिस ट्विटर, फेसबुक, व्हाटसप्प) की सहायता लेने हेतु अवगत कराया गया तथा उन्हें उक्त सहायता किस प्रकार से प्राप्त करनी है यह भी अवगत कराया गया, जिससे वह भय मुक्त समाज में अपना अध्ययन अध्यापन व समाज में स्वतंत्र विचरण सुनिश्चित कर सके।
आज बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में ज्ञान कुन्ज सी.से एकेडमी वंशीबजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें  200 बालिकाओं को सुरक्षा के लिए सरकार द्रारा टोल फ्री नम्बरो को बताया गया जिसमें 181 आशा ज्योति केन्द्र 1090 महिला सहायता ,1098 चाइल्ड लाईन ,100 यूपी पुलिस के बारे में विस्तार से बताया गया ।छेड़छाड़,अपशब्द ,शारीरिक हिंसा, मानसिक और यौन हिंसा  के खिलाफ मजबूती से लडाई लडे़ और अपने को कमजोर न समझे ।साथ सलाह दी गयी कि सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी को शेयर करने से बचे । यौन उत्पीड़न की  बातो को छिपाये नही बल्कि अभिभावक से चर्चा करे । इस कार्यक्रम  में थाना सिकन्दरपुर के SHO समर बहादुर सिंह, दो महिला कास्टेबल , बाल विकास कल्याण से निकिता सिंह , 181 महिला हेल्प लाइन से चन्दा साहनी ,सतीश कुमार सिंह , श्रम विभाग ( नया सबेरा) कृष्ण कान्त राय के साथ ही  अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थिति रहे । इसके अलावा पूरे जनपद के 12 थाना क्षेत्र के कुल 13 विद्यालयों पर 2925 छात्राओं को स्कूली सुरक्षा हेतु व उनको जागरूक करने हेतु बैनर पोस्टर लगाकर (स्कूल गर्ल्स सिक्योरिटी कैंपेन) अभियान चलाया गया।