Breaking News

लखनऊ : स्मृति ईरानी कल अमेठी में करेंगी नामांकन ,सीएम योगी रहेंगे मौजूद , राहुल के रोड शो का भाजपा देगी जबाब

लखनऊ : स्मृति ईरानी कल अमेठी में करेंगी नामांकन ,सीएम योगी रहेंगे मौजूद , राहुल के रोड शो का भाजपा देगी जबाब
ए कुमार

लखनऊ 10 अप्रैल 2019 ।।

अमेठी में स्मृति ईरानी का नामांकन कल*


स्मृति के नामांकन जलूस में शामिल होंगे CM योगी


राहुल के शक्ति प्रदर्शन का कल देगी BJP जवाब


 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अप्रैल को अमेठी, अलीगढ़ एवं हाथरस लोकसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 योगी सुबह  11.30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बुड़हल माता मंदिर के निकट गौरीगंज, अमेठी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती स्मृति ईरानी के रोड-शो में शामिल रहेंगे

तथा नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

योगी  दोपहर 02 बजे केएमबी इण्टर कालेज मैदान अतरौली, अलीगढ़ में अलीगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री सतीश गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही दोपहर 03 बजे नान्हू पुल चैराहा छर्रा अलीगढ़ में हाथरस लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री राजवीर दिलेर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।