Breaking News

आजमगढ़ : निरहुआ के रोड शो में उमड़ी भीड़ : क्या सपा सुप्रीमो को मिलेगी कड़ी टक्कर ? लगने लगे कयास

निरहुआ के रोड शो में उमड़ी भीड़ : क्या सपा सुप्रीमो को मिलेगी कड़ी टक्कर ? लगने लगे कयास
ए कुमार

आजमगढ़ 10 अप्रैल 2019 ।। आजमगढ़ संसदीय सीट की लड़ाई अब बेहद दिलचस्प हो गयी है। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ द्वारा किया गया रोड शो और उसमें उमड़ी समर्थको की भीड़ ने सपा के दिग्गजों की नींद तो उड़ा ही दी है क्योंकि सपा व बसपा गठबंधन के बैनर तले अखिलेश यादव इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं और इनके खिलाफ इतनी ताकत के साथ निरहुआ ने जो रोड शो किया है उससे साफ है कि लड़ाई आसान नही रहने वाली है। बता दे कि बीजेपी ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। इस रोड शो के पहले माना जा रहा था कि इस सीट पर दलित, यादव व मुस्लिम वोटरों के सहारे अखिलेश यादव की राह आसान हो जायेगी। लेकिन अब कहानी में बदल रही है। निरहुआ के 70 किलोमीटर के रोड शो में की बंपर भीड़ देकर सपा को झटका लग गया है। निरहुआ ने जिस तरह से अपनी ताकत दिखायी है उससे साफ हो जाता है कि इस सीट पर अखिलेश यादव को सबसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी की सुनामी में भी मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ सीट पर चुनाव जीत कर अपनी ताकत दिखायी थी। मुलायम सिंह का सामना बीजेपी के बाहुबली नेता रमाकांत यादव से थे। जबकि बसपा प्रत्याशी ने भी इस सीट पर अच्छा प्रदर्शन किया था इसके बाद भी सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव जीता था। इसके बाद अखिलेश यादव ने इस सीट से चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। सपा का मायावती की पार्टी बसपा का समर्थन है ।