लखनऊ : .....तो क्या भरत सिंह करेंगे पुराने घर मे वापसी ? लखनऊ में चर्चाओं का बाजार गर्म, टिकट कटने के बाद स्थानीय बीजेपी नेताओं की दूरी बनाना हो सकता है कारण
...तो क्या भरत सिंह करेंगे पुराने घर मे वापसी ?
लखनऊ में चर्चाओं का बाजार गर्म, टिकट कटने के बाद स्थानीय बीजेपी नेताओं की दूरी बनाना हो सकता है कारण
मधुसूदन सिंह
लखनऊ 19 अप्रैल 2019 ।। बागी बलिया की धरती पर पहली बार भाजपा का झंडा फहराने वाले सांसद भरत सिंह क्या अपने पहले राजनैतिक गुरु के खेमे में वापसी कर रहे है ? यह चर्चा आज लखनऊ के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है । यह सब इस लिये भी चर्चा में है कि टिकट कटने के बाद पहली बार बलिया में 4 दिन रहने के वावजूद भाजपा के बड़े नेताओं ने जिस तरह से भरत सिंह से दूरी बनायी , यह सांसद भरत सिंह को कचोट कर घायल कर दी है । ऐसी परिस्थिति में अपने मान सम्मान को और ठेस न लगे ,श्री सिंह अपने राजनैतिक पहले गुरु स्व चंद्रशेखर के समूह में शामिल होने का निर्णय कर सकते है । पूरी संभावना है कि शुक्रवार की देर शाम तक पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लखनऊ आने पर यह घोषणा हो जाय , ऐसी किसी भी घोषणा के समय राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर भी मौजूद रहेंगे , ऐसा सूत्रों के हवाले से खबर है । अब देखना है यह खबर की कब तक पुष्टि होती है ।