Breaking News

लखनऊ : मोहनलालगंज में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका

मोहनलालगंज में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका
ए कुमार


लखनऊ 10 अप्रैल 2019 ।।राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बस अड्डे के पीछे अवैध रूप से रखे विस्फोटक के गोदाम में अचानक तीब्र विस्फोट हो गया। धमाका इतना भयंकर था कि मकान के साथ आसपास के कई मकान भी दहल गए। जबकि कई मकानों की दीवारों में दरारें पड़ गई। इस धमाके में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है, वहीं मलबे में कई से दबे होने की सूचना है। अभी इस घटना में किसी के मरने की सूचना नहीं है। धमाके एक स्कूल के कई बच्चे भी घायल हुए
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक के बाद एक तेज आवाज के साथ कई धमाके हुए। धमाके के बाद पूरा माकन ढह गया और इसकी चपेट में आकर कई राहगीर भी घायल हुए हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अमला घंटों लेट मौके पर पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सांसद कौशल किशोर, जिलाधिकारी, एडीजी जोन, एसएसपी कलानिधि नैथानी कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन से मलबे में दबे लोगों को निकालकर ट्रॉमा में भर्ती कराया है।
सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात, स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य के लिए जेसीबी लगाई है। अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। इस धमाके के पीछे की वजह क्या है ये जाँच का विषय है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉड, एटीएस, फिंगर प्रिंट दस्ता, फॉरेंसिक एक्सपर्ट, बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और जानकारी में जुट गया। चूंकि मोहनलालगंज इलाके में ही पिछले वर्षों भी धमाका हुआ था इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। लेकिन प्रशासन और स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते आये दिन शहर के ग्रामीण इलाकों में ये विस्फोट की घटनाएं हो रही हैं।