Breaking News

एटा : सूचना विभाग नें तमाम खबरनवीसों को नहीं दिऐ चुनाव कवरेज पास, -हिटलरशाही के विरूद्ध पत्रकारों में आक्रोश , सूचनाधिकारी का पुतला फूकंने का ऐलान

सूचना विभाग नें तमाम खबरनवीसों को नहीं दिऐ चुनाव कवरेज पास,
-हिटलरशाही के विरूद्ध  पत्रकारों  में आक्रोश , सूचनाधिकारी का पुतला फूकंने का ऐलान 
ए कुमार

एटा  18 अप्रैल 2019 ।। देश की सर्वोच्च पचांयत के गठन के लिऐ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकतान्त्रिक तरीके से कराये जा रहे लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दूसरे चरण के दौरान समपन्न हुऐ मतदान कवरेज के लिए एटा के सहायक सूचना निदेशक / जिला सूचना अधिकारी यतीश चन्द गुप्ता द्वारा प्रेस पास  पत्रकारों को दिये जाने के क्रम में चली गयी दोगली नीति से जिले के पत्रकारो में काफी आक्रोश है  !  जिला सूचना अधिकारी ने जिले में प्रतिदिन आने वाले दर्जनों दैनिक समाचार पत्रों के जिला प्रतिनिधियों को एवं मान्यता प्राप्त प्रतिनिधियों को पता नहीं किस राजनैतिक पार्टी के इशारे पर पत्रकारों के चुनाव कवरेज अधिकार से प्रेस पास न देकर वंचित रखा यह एक शोचनीय विषय होने के साथ लोकतंत्र की हत्या है  !  लेकिन सूचना अधिकारी ने तमाम ऐसे भी पत्रकारों को प्रेस पास जारी किऐ जिनके अखबार साप्ताहिक व मैक्जीन पाक्षिक है ! समझ में नहीं आ रहा कि आखिर सूचना अधिकारी एटा के पत्रकार बन्धुओं में फूट डालने की राजनीति को क्यों बढावा देने में लगा हुआ है  ! आज आगरा लोकसभा चुनाव के दौरान एटा में लगने वाली विधान सभा जलेसर में मतदान कवरेज के लिए पत्रकारों नें अपनी अपनी कलम पैनी कर रखी थी लेकिन सूचना अधिकारी नें मतदान कवरेज पर ऐसा पानी फेरा कि पत्रकारों को संगठित होकर प्रेस पास न दिऐ जाने के कारण सूचना कार्यालय पर जाकर सूचना अधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ भारत निर्वाचन आयोग को शिकायत दर्ज करानी पडी  !आक्रोशित पत्रकारों ने शिकायत में यह भी उल्लिखित  किया है कि यदि आगामी 23 अप्रैल के मतदान से पूर्व सभी पत्रकार साथियों को प्रेस पास नहीं दिऐ गए तो एटा कचहरी चौराहे पर सूचना अधिकारी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया जाऐगा  !  जनपदीय पत्रकार एसोसिऐसन के अध्यक्ष रवीन्द्र गोला व सचिव दिनेश चन्द शर्मा ने सूचना अधिकारी यतीश चन्द गुप्ता की इस दोगली राजनीति की कटु शब्दों में निन्दा करते हुए जिले के सभी पत्रकार संगठनों से एक मचं पर आने की अपील करते हुए मीडिया के मान सम्मान व स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ एक मंच पर एकत्रित होने का आव्हान किया है  ।