Breaking News

अमरोह में कांग्रेस पर पीएम का बड़ा हमला : चुनाव में बाबा साहिब का नाम लेती है,वरना ये वही कांग्रेस है जिसने दशकों तक उनकी फोटो तक संसद में लगने नहीं दी थी

कांग्रेस पर पीएम का बड़ा हमला : चुनाव में बाबा साहिब का नाम लेती है,वरना ये वही कांग्रेस है जिसने दशकों तक उनकी फोटो तक संसद में लगने नहीं दी थी
ए कुमार

अमरोहा 5 अप्रैल 2019 ।।
अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के ग्राम झनकपुरी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आज आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां पाकिस्तान, आतंकवाद, बाबा साहिब ओर अपनी इमानदारी के नाम पर दलितों और वोटरों को साधने का प्रयास किया वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुऐ भाजपा शासन की उपलब्धियां गिनाईं
इस मौके पर मोदी ने राष्ट्रीय मुद्दों से लेकर स्थानीय मुद्दों का भी उल्लेख करने की उन्होंने पूरी कोशिश की
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रवाद, पाकिस्तान,आतंकवाद,और बाबा साहिब के सहारे वोटरों व दलितों को साधने का हर सम्भव प्रयास किया ।
 उन्होंने कहा कि देश में आतंकी घटनाएं रुक गई हैं धमाके रुक गए हैं इसकी वजह है दिल्ली आपने एक ऐसे चौकीदार को बैठाया है जो आतंक को धर्म से नहीं तोलता आतंकियों को पता है कि मोदी के होते हुए कोई धमाका किया तो मोदी उन्हें छोड़ेगा नहीं उन्होंने कहा कि मैं संयुक्त अरब अमीरात की सरकार को शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे जायद सम्मान के लिए चुना है। ये सम्मान मोदी का नहीं भारत की जनता का है भारत की जय-जयकार का कारण मोदी नहीं आप हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है जब भारत दुश्मन पर हमला करता है,तो यहां कुछ लोग रोने लगते हैं जब पाकिस्तान दुनिया के सामने उजागर हो रहा होता है तो ये लोग पाकिस्तान के समर्थन में बोलने लगते हैं।

प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देश की पहचान पूरे विश्व भर में मजबूत की है जब मैं देश के पहचान की बात कर रहा हूं तो कांग्रेस के पुराने गुनाहों की भी याद दिला दूं केवल एक परिवार की पहचान बनाने के लिए कांग्रेस ने बाबा साहब को भी नहीं छोड़ा चुनाव में बाबा साहब को हराने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाया था ओर संसद मे बाबा साहब की दशकों तक फोटु संसद मे नहीं लगने दी अब वोट के लिए बाबा साहब का नाम ले रही है
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक ही परिवार की राजनीतिक स्वार्थ सिद्धी के लिऐ लगी रही 
 उन्हों ने कहा कि आज हम देश की पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो कांग्रेसियों को दर्द होता है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित हुई हैं। हमने पश्चिम में बुनियादी स्तर पर विकास कराया है अमरोहा से हाईवे का चौड़ीकरण हो,रिंग रोड हो या गजरौला में ट्रेनों के ठहराव की मांग हो हमने पूरा किया उन्होंने कहा कि हमने भाजपा शासनकाल मे लाल बत्ती उतरवाकर गरीब के घर में बत्ती जलवाने का काम किया है प्रधानमंत्री ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत यूपी के 77 लाख गरीब परिवारों के घरों में मुफ्त बिजली कनेक्शन मिला है कई गांव जो गंगा जी की गोद में बसे थे वहां खंभे नहीं लग सकते थे,हमने वहां सोलर पैनल लगवाकर प्रकाश की व्यवस्था कराई।

नरेंद्र मोदी ने ईमानदारी की दुहाई देकर वोट मांगे उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि तमाम काम अभी अधूरे हैं कुछ काम हम कर पाए और कुछ अधूरे हैं लेकिन जितना काम किया पूरी ईमानदारी से किया इसलिए आपसे मैं भाजपा के लिए फिर वोट मांग रहा हूं इस देश को आगे बढ़ाने के लिए और उसकी तरक्की की पहरेदारी की जिम्मेदारी हम सबकी है उन्होंने कहा कि पूरा देश चौकीदार है मैं भी चौकदार के नारे के साथ उन्होंने अपने भाषण का समापन किया।