कैराना में फर्जी वोट डालने को लेकर बूथ के बाहर फायरिंग

ए कुमार
कैराना 11 अप्रैल 2019 ।।
यूपी के कैराना सीट में बूथ के बाहर फायरिंग की खबर है। बताया जा रहा है कि कांधला बूथ पर फर्जी वोट डालने को लेकर ग्रामीणों व सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। ग्रामीणों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाकर पथराव किया। जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज कर उन्हें मौके से दौड़ाया।
ईवीएम में कमल की जगह हाथी निशान का बटन दबने से सेक्टर मजिस्ट्रेट ने किया इनकार
बिजनौर में ईवीएम में कमल का बटन दबाने पर हाथी का बटन दबने के आरोपों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो रहे हैं। मॉक पोलिंग के दौरान कुछ दिक्कत थी जो दूर कर ली गई है।