Breaking News

सलेमपुर देवरिया : जब गालीबाज विधायक जी को सांसद के साथ भागना पड़ा

जब गालीबाज विधायक जी को सांसद के साथ भागना पड़ा
कुलदीपक पाठक



सलेमपुर देवरिया 19 अप्रैल 2019 ।।
सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा गुरुवार को पुरैना गांव में जनसंपर्क  करने गए तो वहाँ ग्रामीणों ने उनका विरोध करते हुए बोलना शुरू कर दिया । ग्रामीणों ने कहा कि  जब 5 साल नही आए तो अब क्यों आए हैं, इसपर सांसद भड़क गए और इसी दौरान सलेमपुर_विधायक
काली प्रसाद ने एक लड़के को कुछ अपशब्द बोल दिया । जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और जिससे बीजेपी सांसद और विधायक को वहाँ से भागना पड़ा। पतलापुर और पुरैना के ग्रामीणों गांव में नेताओ को घुसने नहीं दिया और विधायक जी द्वारा गाली देने पर जबाब में गाली देते हुए गॉव के बाहर से ही भागने पर मजबूर कर दिया ।





ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद व विधायक जीतने के बाद गांव में कभी नहीं आए ।साथ ही जब सांसद महोदय के यहां कोई काम लेकर जाता है तो पहचानने से मना कर देते है , फिर हम लोगो को ऐसे नेता का क्या काम जो केवल चुनावी मौसम में नजर आये ।
आपको बता दें  कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सलेमपुर लोकसभा से वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा को उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा ।जनता का आरोप था कि 5 साल के दौरान कभी क्षेत्र में नहीं आए और जाने पर कहते थे मैं पहचानता नहीं हूं । बता दे कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र से रविंद्र कुशवाहा का टिकट बरकरार रहा है । रविंद्र कुशवाहा  चुनाव प्रचार के लिए सलेमपुर के विधायक काली प्रसाद के साथ पुरैना गांव में गए हुए थे, जहां ग्रामीणों ने सांसद जी को गाड़ी से उतरने नहीं दिया और विधायक के साथ हाथापाई गाली गलौज किए । जनता के आक्रोश को  देख सांसद जी को अपने काफीले के साथ बैरंग वापस लौट ना पड़ा। इसके पहले भी एक भाजपा नेता ने रविंद्र कुशवाहा को दुबारा  टिकट मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी।