Breaking News

बलिया में हुई बड़ी छिनैती : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर के पास लगभग एक लाख की छिनैती की खबर

बलिया में हुई बड़ी छिनैती : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर के पास लगभग एक लाख की छिनैती की खबर

बलिया 18 अप्रैल 2019 ।। बलिया जनपद के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर के पास सिकन्दरपुर निवासी विशाल बरनवाल पुत्र अरुण कुमार बरनवाल से बदमाशो द्वारा लगभग एक लाख रुपये की छिनैती किये जाने की सूचना है । घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल बांसडीह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच गये है । पीड़ित द्वारा बतायी गयी रकम के सम्बंध में जांच चल रही है । सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक अब तक जांच में प्रथम दृष्टया लगभग 50 हजार की लूट होनी पायी जा रही है । अपराधियो की धरपकड़ के प्रयास में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है ।