Breaking News

गोरखपुर : पीएम मोदी को कांग्रेसियो ने भेजी अद्भुत भेंट : भेजा फकीरी झोला चौकीदार की वर्दी ए कुमार

 गोरखपुर : पीएम मोदी को कांग्रेसियो ने भेजी अद्भुत भेंट : भेजा फकीरी झोला चौकीदार की वर्दी ए कुमार





गोरखपुर 11 अप्रैल 2019 ।।

 कांग्रेसियो ने पीएम मोदी को भेजी अद्भुत भेंट, सिटी वर्दी और फकीरी झोला । जी हां एक अनोखे अंदाज में आज कांग्रेसियो ने पीएम मोदी यानी देश के चौकीदार को आज चौकीदार जो सामान प्रयोग करते है, वैसे सामानों को इन कार्यकर्ताओ ने कोरियर के द्वारा भेजा है  और कहा, कि देश की चौकीदारी छोड़े, और बड़े बड़े टाटा बिरला अम्बानी की चौकीदारी करे ।
  आज पूरे देश में पहले चरण का मतदान संपन्न हो रहा है, इस मतदान में लोगों के द्वारा भारी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से  कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है । लेकिन गोरखपुर में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से मोदी सरकार का विरोध किया । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फकीरी छाप झोला और चौकीदार की वर्दी कोरियर के मार्फत भेंट की । इन कार्यकर्ताओं ने चौकीदार की वर्दीबैचसीटीबेल्टटोपी के साथ एक एक झोला भेंट कियाजिस पर फकीरी छाप झोला लिखा हुआ था । कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है, कि जिस तरह से आज के मतदान में लोग भारी संख्या में अपने घरों से निकलकर कांग्रेस के समर्थन में वोट डाल रहे हैं, उसे देखकर अब कहा जा सकता है, कि मोदी जी के दिन अब लद गए, उनको यह फकीरी छाप झोला और चौकीदार की वर्दी इसलिए भेंट की जा रही है, क्योंकि वह खुद ही कहा करते है कि वह चौकीदार हैं, और फकीरी छाप झोला लेकर चल पड़ेंगे, ऐसे में अब जनता उनको प्रधानमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं कर रही है, तो उनको यह चौकीदार की वर्दी और झोला देकर उनके सुखद भविष्य की यह लोग कामना कर रहे हैं, और साथ में ये भी कह रहे है, कि अब मोदी जी टाटा बिरला और अम्बानी की चौकीदारी करे ।
बाइट - अनवर हुसैन (जिला महासचिव कांग्रेस)





 कांग्रेसियो ने आज जिस तरह से अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया है, और देश के चौकीदार को चौकीदार की पूरी वर्दी सप्रेम कोरियर के माध्यम से भेंट की है, उससे उनके जोश को साफ़ देखा जा सकता है, क्योकि जैसे ही प्रियंका ने इस चुनाव में अपनी पूरी सक्रियता दिखाई है, उससे कही न कही इन कांग्रेसियों में एक लहर और एक उम्मीद जरुर जगी है,  शायद यही वजह है, कि आज इस अनोखे अंदाज में ये प्रदर्शन किया गया है ।