Breaking News

गोरखपुर : शादी का अनोखा गठबन्धन कार्ड बना चर्चा में , गोरखपुर ग्रामीण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने अपनी बहन की शादी में छपवाया है यह कार्ड

 शादी का अनोखा गठबन्धन कार्ड  बना चर्चा में , गोरखपुर ग्रामीण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने अपनी बहन की शादी में छपवाया है यह कार्ड

ए कुमार 


गोरखपुर 16 अप्रैल 2019 ।।
अनोखा शादी का कार्ड, शादी का कार्ड बना गठबन्धन का कार्ड, जी हां शादी का कार्ड और उस पर डिजाइन के साथ आपने भगवान के फोटो तो खूब देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा कार्ड दिखाने जा रहे है, जिसे आपने पहले न कभी देखा होगा और न कभी सुना होगा, चूंकि चुनाव का माहौल चल रहा है, लिहाजा अखिलेश समर्थक ने एक ऐसा कार्ड छपवा दिया जो आज सुर्खियों में बन गया ।यह एक समर्थक का पार्टी के लिये जुनून को दर्शा रहा ।  गोरखपुर के जितेंद्र यादव पर सपा बसपा का ऐसा जुनून चढ़ा है, कि उसने अपनी बहन की शादी में कार्ड को पूरा राजनैतिक रूप दे दिया, आपको बतादे, कि पिपराइच थाना क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के समर्थक है, और इस बार के गठबन्धन से वो इस कदर प्रभावित हुए कि अपनी बहन की शादी के कार्ड को गठबन्धन का रूप दे दिया ।





जितेंद्र यादव की बहन की शादी 12 मई दिन रविवार को है, और इसको लेकर जितेंद्र ने जो शादी की कार्ड छपवाई है, उसके कार्ड का कलर सपा के कलर का है, और लिफाफे पर ऊपर एक तरफ अखिलेश यादव दूसरी तरफ मायावती का फोटो और ऊपर लिखा है, महागठबन्धन से महापरिवर्तन  ,फिर बीच में भगवान गणेश की फ़ोटो और शुभ विवाह के बाद नीचे साइकिल औऱ हांथी का चिन्ह उसके नीचे सपा कलर में लड़की और लड़के का नाम फिर नीचे मनोरंजन यादव समाजवादी पार्टी के नेता के बाद प्रेषक में जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी लिखा है ।
इसी तरह लिफाफे के अंदर कार्ड भी पूरा समाजवादी कलर में नजर आ रहा है । जितेंद्र का मनना है, कि वो समाजवादी पार्टी और बसपा के गठबन्धन से इतना प्रभावित है, कि उसने पूरे कार्ड का ये रूप दे दिया, और उसकी दिली इच्छा है, कि गढ़बन्धन ही जीते ।

बाईट - जितेंद्र यादव (सपा समर्थक)

गोरखपुर के जितेंद्र यादव ने कुछ ऐसा किया, जो आज सुर्खियों में तब्दील हो गया, जितेंद्र ने कार्ड को समाजवादी पार्टी के कलर और गठबंधन का रुप देकर सभी को चौका दिया है, निश्चित रूप से जितेंद्र की निष्ठा उसके कार्ड को देख कर बखूबी लगाई जा सकती है ।