Breaking News

लखनऊ : राजीव शुक्ला ने जारी किया यूपी में कांग्रेस का घोषणा पत्र


 राजीव शुक्ला ने जारी किया यूपी में कांग्रेस का घोषणा पत्र
ए कुमार

लखनऊ 5 अप्रैल 2019 ।। लगभग तीन दशकों से यूपी की सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस अब 2019 लोकसभा चुनाव में यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करने मे लग गई है। बीते दिनों जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी किया है, तो वहीं आज यूपी में  भी पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया है।

राजीव शुक्ला ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी सरकार पर भी वार किया है। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजीव शुक्ला के साथ कांग्रेस विधायक आराधना समेत कई नेता व प्रवक्ता भी मौजूद रहे।

ऐसे में लोकसभा चुनाव सिर पर होने की वजह से राजनीतिक पार्टियां जनता को प्रलोभन घोषणा पत्र जारी करके दे रही हैं।  इतना ही नहीं घोषणा पत्र के रूप में जनता से वादे करके एक-दूसरे पर आरोप भी भी लगा रही हैं। जिसके चलते आज कांग्रेस सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने बोलते हुए कहा की कई राज्यों में आज घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है,जिसमें से आज यूपी में भी घोषणा पत्र जारी किया जा रहा है।

इस दौरान राजीव शुक्ला ने ये भी कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को दूसरी तरह से लेकर बयानबाजी की है।  इन सब के बीच सबसे बड़ी बात यह है कि देश के 25 करोड़ गरीब लोगों को 72 हज़ार रुपए सालाना देंगे क्योकि कांग्रेस ने अभी तक जो वादा किया है उसे निभाया है। इस बार कांग्रेस ने सर्वे कराया तो उसमें सब से बड़ी समस्या का पता चला वह है रोज़गार। इसलिए कांग्रेस ने कहा कि वह एक साल के अंदर 22 लाख खाली पदों को भर देंगे।

ऐसे में बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 5 साल में 10 करोड़ लोगों को रोज़गार देना का वादा किया था, लेकिन 5 साल में सिर्फ 10 लाख लोगों को ही रोजगार मिला पाया है ।