Breaking News

बलिया में पुलिस वालंटियर ग्रुप बना भाजपा के प्रचार का ग्रुप , थाना भीमपुरा के ग्रुप में हो रहा है जमकर बीजेपी का प्रचार

बलिया में पुलिस वालंटियर ग्रुप बना भाजपा के प्रचार का ग्रुप , थाना भीमपुरा के ग्रुप में हो रहा है जमकर बीजेपी का प्रचार
बृजेश सिंह 


भीमपुरा बलिया 12 अप्रैल 2019 ।। थाना क्षेत्र के अंदर होने वाली किसी आपराधिक घटना के खुलासे में सहयोग के लिये या क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने में सहयोग के लिये पुलिस ने जिन लोगो के लिये पुलिस वालंटियर ग्रुप बनाया है , वह आजकल राजनीतिक बहस का अखाड़ा बन गया है । कभी इस ग्रुप में अपराधियों के जुड़े होने से चर्चा में रहने वाली बलिया पुलिस , इस बार भीमपुरा पुलिस के इस वालंटियर ग्रुप में बीजेपी के प्रचार के कारण चर्चा में आयी है । बता दे कि इस ग्रुप में आजकल इस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और मोदी जी का खूब प्रचार हो रहा है । इस संबंध
में जब थानाध्यक्ष भीमपुरा से बात की गयी तो उनका कहना है कि यह संज्ञान में बात आयी है और जिन लोगो ने राजनीति से प्रेरित पोस्ट डाला है उनको ग्रुप से बाहर निकाला जा रहा है ।