Breaking News

नरही बलिया : चार झोपड़ियां हुई जलकर खाक , एक पड़िया भी झुलसी

चार झोपड़ियां हुई जलकर खाक , एक पड़िया भी झुलसी

नरही (बलिया) 12 अप्रैल 2019 ।। थाना क्षेत्र के शाहपुर बभनौली नई बस्ती में शुक्रवार के दिन 2:45 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग मे 4 झोपड़िया जलकर राख हो गई और एक पडिया बुरी तरह झुलस गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर सर्विस ने आग को नियंत्रित किया।                          राजेंद्र यादव के घर में अचानक आग की लपटें उठती देख लोग कुछ समझ पाते तब तक आग नहीं संतोष, रामप्रवेश, सुधिर यादव की झोपड़ी को आगोश में ले लिया। और पलभर में ही सारा सामान जलकर राख हो गया।आग में घिरी पडिया को लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला।पीड़ितों के परिजन खेतों में फसल की कटाई करने गए थे।जब तक घर पहुंचे तब तक आग ने सब कुछ राख कर दिया था।पीड़ितों के पास कुछ भी नहीं बचा है।ग्राम प्रधान बब्बन साहनी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को खाने की तत्काल व्यवस्था कराई।