Breaking News

पीएम नरेंद्र मोदी बायोपिक पर रोक के खिलाफ याचिका दायर , सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने पर राजी



12 अप्रैल 2019 ।।
सुप्रीम कोर्ट ने बायोपिक PM Narendra Modi की स्क्रीनिंग को रोकने संबंधी चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली एक याचिका सुनने पर अपनी सहमति दी है. याचिका में कहा गया है कि फिल्म की रिलीज रोकने संबंधी आयोग का आदेश फिल्ममेकर्स की अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है.

बता दें चुनाव आयोग ने बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर चुनाव के आखिरी दिन तक रोक लगा दी है. चुनाव आयोग ने कहा कि किसी भी राजनीतिक इकाई या उससे जुड़े व्यक्ति के सियासी उदृेश्य को पूरा करने वाली और चुनाव पर असर डालने की क्षमता रखने वाली बायोग्राफी किस्म की किसी भी बायोपिक को सिनेमा सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए ।

चुनाव आयोग ने बुधवार को दिये आदेश में कहा है कि बायोपिक Pm Narendra Modi, NTR Laxmi और Udyama Simham पर चुनाव तक के लिए रोक लगाई गई है ।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 9 अप्रैल को अभिनेता विवेक ओबेराय अभिनीत बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा था, चुनाव आयोग को यह तय करना है कि फिल्म आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है या नहीं ।

फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे हैं. इसे उमंग कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के निर्माताओं में संदीप सिंह और सुरेश ओबेरॉय शामिल हैं. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज का विरोध कर रही थीं. कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में भी रिलीज को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए शिकायत की थी.