Breaking News

बलिया एक्सप्रेस की भविष्यवाणी हुई सच : अजय साहनी बने एसपी बाराबंकी , कल बलिया एक्सप्रेस ने प्रकाशित की थी खबर


बलिया एक्सप्रेस की भविष्यवाणी हुई सच : अजय साहनी बने एसपी बाराबंकी , कल बलिया एक्सप्रेस ने प्रकाशित की थी खबर
 ए कुमार 
लखनऊ 5 अप्रैल 2019 ।। 
 गुरुवार को बलिया एक्सप्रेस द्वारा यह खबर प्रकाशित की गयी थी कि चुनाव आयोग के पास संस्तुति के लिये जो नाम भेजे गये थे उनमें से अजय पाल शर्मा या अजय साहनी का एसपी बाराबंकी बनना तय बताया गया था । आज चुनाव आयोग ने अजय साहनी को एसपी बाराबंकी बनाये जाने की अनुमति दे दी । जिसके बाद अजय साहनी को एसपी बाराबंकी बना दिया गया ।
श्री साहनी अभी 35 वी वाहिनी पीएसी में सेनानायक पड़ पर तैनात थे । क्यो हुआ यह सब जानिये बलिया एक्सप्रेस की 4 अप्रैल की खबर से ---


लखनऊ से बड़ी खबर : एसपी बाराबंकी निलंबित , अजय पाल शर्मा और अजय साहनी में से कोई बन सकता है बाराबंकी कप्तान (सूत्रों से खबर)
ए कुमार

लखनऊ 4 अप्रैल 2019 ।।


एसपी बाराबंकी सतीश कुमार निलंबित

चुनाव आयोग से निलंबन की अनुमति मिली

जांच में दारोगा ने 65 लाख लिए थे

शिथिल पर्यवेक्षण में एसपी बाराबंकी निलंबित

बाराबंकी में अभी एसपी की तैनाती नहीं

3 नामों का पैनल चुनाव आयोग भेजा गया

आज शाम तक नया एसपी तैनात होगा
सूत्रों से खबर
अजय पाल शर्मा और अजय साहनी में से कोई बन सकता है बाराबंकी कप्तान......

पैनल में हैं उपरोक्त दोनों अधिकारियों के नाम....