Breaking News

लखनऊ :- भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेगी चुनाव

लखनऊ :- भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लड़ेगी चुनाव
ए कुमार

लखनऊ 5 अप्रैल 2019 ।। लखनऊ से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है  पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को चुनौती देंगी।सूत्रों का यह भी कहना है कि कांग्रेस इस सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

कांग्रेस ने सपा-बसपा की उम्मीदवार पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी का समर्थन करने का फैसला किया है। उनके पति शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना से कांग्रेस के टिकट पर लड़ेंगे।

कांग्रेस की ओर से अपना उम्मीदवार खड़ा न करने की सूरत में इस सीट पर चुनावी मुकाबला राजनाथ और पूनम सिन्हा के बीच होगा।