नईदिल्ली : एक नजर आज के चुनाव पर - आज तीन बजे तक मतदान की स्थिति
एक नजर चुनाव पर : आज तीन बजे तक मतदान की स्थिति
ए कुमार
नईदिल्ली 18 अप्रैल 2019 ।।
उत्तर प्रदेश मे लोकसभा निर्वाचन के अन्तर्गत दुपहर एक बजे तक की स्थिति अमरोहा भाजपा के हालत पतली
लोकसभा चुनाव दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर चल रहा मतदान, हेमा मालिनी-राज बब्बर कुंवर दानिश जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर
हाथरस से गठबंधन ने चार बार सांसद रह चुके पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है यहां उनके मुकाबले इगलास क्षेत्र से मौजूदा बीजेपी विधायक राजवीर सिंह और कांग्रेस के त्रिलोकी नाथ दिवाकर ताल ठोंक रहे हैं
अमरोहा लोकसभा क्षेत्र अमरोहा नगर के कुन्दन इण्टर कालिज मतदान केन्द्र के निकट बटवाल मे वाल्मीकि समाज व सैनी समाज के युवको मे वोट डालने को लेकर हुई कहा सुनी ने संग्राम का रुप उस समय धारण कर लिया जब वहां कुछ लोगों ने पत्थराव किया जिस से कुछ लोग मामूली घायल हो गये जिसे पुलिस ने पहुंचकर नियंत्रण करने के साथ साथ मामूली छुट पुट घटनाओं के अलावा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने लंबी कतारों मे लग कर शान्ति पूर्ण मतदान किया यहां बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर को गठबंधन प्रत्याशी बसपा कलो दानिश अली भारी टक्कर दे रहे हैं जबकि कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी ने भी मतदाताओं मे अपनी पकड़ बनाने का भरपूर प्रयास किया है।
नगीना लोकसभा सीट पर EVM खराब होने से मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उत्तर प्रदेश की इस सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद यशवंत सिंह,महागठबंधन से गिरिश चंद्र और कांग्रेस से ओमवती देवी मैदान में हैं.
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट के नहटौर कस्बे में पोलिंग बूथ को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है. नहटौर कस्बे का आदर्श मतदान केंद्र एच एम आई इंटर कॉलेज में बनाया गया है. इसके साथ ही यहां सेल्फी पॉइंट, वेटिंग एरिया भी बनाया गया है. वोटर्स के लिए रेड कारपेट भी बिछाई गई है.
दूसरे चरण के चुनाव में यूपी की आठ सीटों नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर,अलीगढ़,हाथरस,मथुराआगरा और फतेहपुर के लिये वोट डाले जा रहे हैं मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा
आगरा में मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इस सीट से प्रदेश के लघु सिंचाई मंत्री एस. पी. सिंह बघेल बीजेपी प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं उनका मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी मनोज सोनी और कांग्रेस की प्रीता हरित से है
दूसरे चरण के लिए आज हो रही वोटिंग में 75.83 लाख पुरुष और 64.92 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे जिन मे दुपहर एक बजे तक 45 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे
इस चरण में 60 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है जबकि 40 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी आयु 51 से 80 वर्ष के
बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के मौजूदा सांसद और प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह का मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी बसपा के योगेश वर्मा और कांग्रेस के बंसी पहाड़िया से है. वहीं, अमरोहा में बीजेपी के वर्तमान सांसद कंवर सिंह तंवर की टक्कर गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली और कांग्रेस उम्मीदवार सचिन चौधरी से है.
अलीगढ़ सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद सतीश गौतम एक बार फिर इसी पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को निशाने पर रखकर अक्सर सुर्खियां बटोरने वाले गौतम का मुकाबला गठबंधन के प्रत्याशी अजीत बालियान और कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह से है.
फतेहपुर सीकरी सीट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशी राज बब्बर की टक्कर बीजेपी के राजकुमार चाहर और गठबंधन के प्रत्याशी भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित से है. बब्बर वर्ष 2009 में इसी सीट से बहुत मामूली अंतर से चुनाव हार गये थे.
मथुरा में मौजूदा सांसद हेमा मालिनी का मुकाबला महागठबंधन के प्रत्याशी आएलडी के नरेन्द्र सिंह और कांग्रेस के महेश पाठक से है. हेमा ने वर्ष 2014 में मथुरा सीट आसानी से जीती थी.
दूसरे चरण के इस चुनाव कई सियासी दिग्गजों का भाग्य तय करेगा. इनमें मथुरा से बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी,फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर,अमरोहा से गठबंधन के कुंवर दानिश अलीआगरा से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एस.पी. सिंह बघेल और हाथरस से पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन प्रमुख हैं.
दूसरे चरण के चुनाव में 75.83 लाख पुरुष और 64.92 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान के लिये 8751 मतदान केन्द्र और 16162 मतदान स्थल बनाये गये हैं.
दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत
*बिहार-* 45.77 फीसदी
*उत्तर प्रदेश-* 50.39 फीसदी
*छत्तीसगढ़-* 59.72 फीसदी
*कर्नाटक-* 49.26 फीसदी
*जम्मू-कश्मीर-* 38.50 फीसदी
*पश्चिम बंगाल-* 65.43 फीसदी