बलिया : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये डीएम की अनोखी पहल, बुजुर्ग मतदाताओं को बुलाकर की रायशुमारी
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये डीएम की अनोखी पहल, बुजुर्ग मतदाताओं को बुलाकर की रायशुमारी
बलिया 12 अप्रैल 2019 ।। गुुरूवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत द्वारा अनूठी पहल चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जनता की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक परिचर्चा का आयोजन कैम्प कार्यालय पर किया गया।
उन्होंने बताया कि हर विधानसभा के बुजुर्ग मतदाताओं को आमंत्रित किया गया कि इस मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कौन से उपाय किये जाये। जिसे मतदान का प्रतिशत 80 से 85 प्रतिशत हो। इसी उद्देश्य से एक गैर राजनीतिक परिचर्चा आयोजित की गयी। सभी एआरओ और सभी निर्वाचन से जुड़े अधिकारी/ कर्मचारियों को सामूहिक प्रयास करना होगा। जिसे मतदान का प्रतिशत बढ़े इसके लिए बुजुर्ग मतदाताओं से उनकी राय जानी गयी और इन बुजुर्ग मतदाताओं ने बहुत उत्साह के साथ कहा कि हम हमेशा से वोट देते आ रहे हैं, और अपने परिवार को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। ग्राम मानदा रसड़ा के कालीका मिश्रा उम्र 96 वर्ष इसी गांव के नगीना उम्र 100 वर्ष उन्होंने बहुत जोश के साथ बताया कि 19 मई को अपने पूरे परिवार के साथ मतदान में हिस्सा लेंगे। इसी तरह विभिन्न विधान क्षेत्र में आये बुजुर्ग मतदाताओं ने अपने अनुभव साझा किया।
इस परिचर्चा में नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गयी। इस पर परिचर्चा में सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। अंत में जिलाधिकारी ने सभी बुजुर्ग मतदाताओं को आभार व्यक्त किया।




