गोरखपुर : मुम्बई से सोना चोरी करके भागा गार्ड अपनी बहन के घर से हुआ गिरफ्तार ,चोरी का 9 किलो सोना बरामद
मुम्बई से सोना चोरी करके भागा गार्ड अपनी बहन के घर से हुआ गिरफ्तार ,चोरी का 9 किलो सोना बरामद
ए कुमार
गोरखपुर 11 अप्रैल 2019 ।। गुरुवार को रामानंद पुत्र रामचंद्र निवासी शिवपुर शहबाजगंज थाना गुलरिहा जो लोकमान्य तिलक मार्ग मुंबई महाराष्ट्र स्थित एक व्यवसायी के यहा सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा था इसी बीच लालच बस वह कुछ दिन पहले लगभग नौ किलोग्राम सोना जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो करोड़ तीरानबे लाख रुपये बतायी जा रही है मौका देख उसे लेकर पलायत हो गया। इस घटना पर मालिक ने सम्बंधित थाने में 408 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया । महाराष्ट्र पुलिस ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया। मुंबई पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क किया। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाल बांसगांव संतोष कुमार यादव एसआई अमरीश बहादुर, हेडकॉन्स्टेबल मनीष सिंह, कांस्टेबल हिमांशु वर्मा और मुंबई पुलिस के एसआई महेश, हवलदार पांडे, कांस्टेबिल किरण के साथ बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम उसका निवासी प्रभाकर पुत्र तीर्थराज यादव के यहा रात को छापा डाला जहा से रामानंद को गिरफ्तार किया गया उसके पास से नौ किलोग्राम सोना बरामद किया , रामानंद की बहन झीनका देवी की शादी बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम उसका निवासी प्रभाकर के साथ हुयी है । आज बांसगांव पुलिस ने रामानंद को एसीजीएम न्यायालय में पेश किया जहां मुंबई पुलिस द्वारा ट्रांजिट रिमांड की मांग की गयी। न्यायालय ने कानूनी औपचारिकता पूरा करने के उपरांत उसे रिमांड पर भेजने का आदेश दे दिया।