Breaking News

बांसडीह(बलिया) कोतवाली में हुई लूट की घटना का अपडेट : फाइनेंशियल कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से 47 हजार रुपये और मोटर साइकिल की हुई लूट



बलिया 18 अप्रैल 2019 ।। बांसडीह(बलिया) कोतवाली थाना क्षेत्र में फाइनेंशियल कंपनी के कलेक्शन एजेंट से बदमाशों ने दिनदहाड़े वसूली के सैतालीस हजार रुपये संग बाइक लूट ली ।घटना बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बालापुर पहिया नहर मार्ग पर खुटहां के सामने  दिन के एक बजे  बजे की है। सूचना मिलते ही मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने घटना की छानबीन शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत फाईनेंशियल इन्क्लूजन लि. में विशाल वर्नवाल देहात क्षेत्रों मे बनाये गये समूहों को कंपनी द्वारा दिये गये ऋण  को वह हर बृहस्पतिवार को वसूली करने जाते है।गुरुवार को दिन मे बालापुर से वसूली कर  खुटहां के तरफ अपनी बाईक यूपी 60 एसी 6082से जा रहा था की खुटहां के पास दो  लोगों ने रोका और धमकाकर वसूली के रखे सैतालिस हजार रुपए भरा बैग और बाईक लेकर पहियां के तरफ भाग गये हल्ला सुन लोग दौड़ कर आये और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक ने अपने उच्चाधिकारियों को सूचित कर घटनास्थल पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी।तब तक अपर पुलिस अधीक्षक बिजय पाल सिंह,क्षेत्रराधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित आसपास के थानो की पुलिस के साथ एस ओ जी टीम भी पहुंच कर चारो तरफ चेकिंग अभियान शुरु कर दी। पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। समाचार लिखे जाने तक न तो अभी एफआईआर दर्ज हुई थी , न ही पुलिस का कोई उच्चाधिकारी इस घटना के सम्बंध में बयान ही दे रहे है ।