Breaking News

बलिया में "जीवीके ईएमआरआई" कम्पनी द्वारा संचालित 102 और 108 एम्बुलेंस के चालको ने किया हड़ताल

बलिया में "जीवीके ईएमआरआई" कम्पनी द्वारा संचालित 102 और 108 एम्बुलेंस के चालको ने किया हड़ताल




बलिया 11 अप्रैल 2019 ।।
चार माह से वेतन न मिलने से परेशान 102 और 108 एम्बुलेंस के चालको ने  हड़ताल कर दिया है । इनकी हड़ताल से जनपद में मरीजों को ले जाने , ले आने की व्यवस्था के चरमराने का खतरा उतपन्न हो गया है । चालको ने अपनी गाड़ियों को महिला अस्पताल के सामने खड़ी कर दी है  । बता दे कि जनपद में लगभग  80 एम्बुलेंस 102 , 108 की गाड़ियां सेवाएं देती है । इन चालको ने आरोप लगाया है कि इनको चार माह से वेतन नही मिल रहा है । वही जिनका वेतन आया भी है तो दो सौ तीन सौ । कटौती के नाम पर हमारे वेतन को रोका जा रहा है । कहा कि हमारा ड्यूटी मात्र 12 घण्टे की ही होती है लेकिन हम से जबरिया 24 घण्टे की ड्यूटी करायी जाती है । बता दे कि इनको लगभग 9 हजार से साढ़े नौ हजार प्रति माह मिलता है । इन चालको का यह भी आरोप है कि स्थानीय स्तर पर कम्पनी के जो प्रभारी है , इन्ही की गलती के चलते हम लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । आज दिन में तो कोई खास दिक्कत प्रशासन को नही हुई लेकिन रात को अगर कही कोई दुर्घटना हुई और घायल को समय से एम्बुलेंस की सुविधा नही मिली तो उसकी जान अगर गयी तो कौन जिम्मेदार होगा ? यूपी सरकार , कम्पनी या जिला प्रशासन ?

जबतक वेतन नही मिलेगा तब तक हड़ताल और काम ठप्प रखने का ऐलान