Breaking News

लखनऊ : नहीं मिला ट्रेनों में रिजर्वेशन तो न हो परेशान, स्लीपर कोच और पिंक बसों से होगा सुहाना सफर

नहीं मिला ट्रेनों में रिजर्वेशन तो न हो परेशान, स्लीपर कोच और पिंक बसों से होगा सुहाना सफर
ए कुमार


लखनऊ 18 मार्च 2019 ।।होली का पर्व और रेलवे में आरक्षण को लेकर लंबी वेटिंग। ऐसे में चिंता होना स्वाभाविक है, लेकिन परेशान न हों। परिवहन निगम अपनी लग्जरी सेवाओं में निरंतर इजाफा करता जा रहा है। इस बार अन्य सेवाओं के अलावा यात्रियों के लिए लग्जरी कोच और महिला पिंक बसों की भी शुरुआत की गई है। पिंक बसों में सिर्फ महिला यात्री ही सफर कर सकती हैं।

अकेले पुरुष इन बसों में नहीं जा सकते हैं। यानी पारिवारिक सदस्य के साथ अगर सफर कर रहे हैं तो इससे बेहतर सेवा नहीं मिलेगी। रोडवेज की ये सेवाएं आपका सफर आसान करेंगी। ये बसें वाया आगरा एक्सप्रेस वे महज सात से साढ़े सात घंटे के भीतर लखनऊ से दिल्ली तक तक का सफर पूरा कर रही हैं। लखनऊ से दिल्ली, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा समेत कई रूटों पर लग्जरी बसें दौड़ रही हैं।विशेष तकनीक से युक्त इन बसों का सफर आरामदेह और जर्कलेस है। सुरक्षा पहलुओं का भी इन बसों में खासा ख्याल रखा गया है।