Breaking News

लखनऊ : प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल के नाकाम होने का प्रमाण: योगी आदित्यनाथ



प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल के नाकाम होने का प्रमाण: योगी आदित्यनाथ
ए कुमार की रिपोर्ट

लखनऊ 4 मार्च 2019 ।।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का राजनीति में आना राहुल गांधी के नाकाम होने का प्रमाण है।
योगी आदित्यनाथ से पूछा गया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने का प्रदेश की सियासत पर क्या असर पड़ेगा? इस पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का राहुल गांधी पर विश्वास नहीं था। उनके फेल होने पर ही कांग्रेस ने प्रियंका को आगे किया है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में आना भारतीय जनता पार्टी के हित में रहेगा।