Breaking News

गोरखपुर : महापौर ने पत्रकार और गोरखपुर की बेटी चित्रा त्रिपाठी को किया सम्मानित

महापौर ने चित्रा त्रिपाठी को किया सम्मानितअमित कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 7 अक्टूबर 2018 ।। गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती देवमुन्ना देवी ने गोरखपुर की  वरिष्ठ पत्रकार एवं  एंकर चित्रा त्रिपाठी को सम्मानित किया है। महापौर के मिर्जापुर स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में चित्रा को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि गोरखपुर की मिट्टी की खुशबू को पूरे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय  स्तर पर विखेरने वाली गोरखपुर की बेटी को सम्मानित करते हुए हमें गर्व की अनुभति हो रही है। चित्रा त्रिपाठी ने कहा कि अपने घर मे सम्मानित होकर मैं भाव विभोर हूँ। कार्यक्रम में अनिल जायसवाल,अजय जायसवाल,प्रीति जायसवाल, अमर नाथ जायसवाल, प्रिंस जायसवाल,डॉक्टर मनोज जायसवाल,कविता जायसवाल,राजेश सिंह,राहुल, यतीन्द्र मिश्र,समेत अनेको लोग उपस्थित रहें।