Breaking News

लखनऊ : सरकार और कर्मचारी नेताओ के संग वार्ता हुई फेल , नही हो पाया सुलह ,आज शाम 25,26,27 अक्टूबर को हड़ताल की हो सकती है घोषणा


सरकार और कर्मचारी नेताओ के संग वार्ता हुई फेल
नही हो पाया सुलह ,आज शाम 25,26,27 अक्टूबर को हड़ताल की हो सकती है घोषणा
अमित कुमार की रिपोर्ट


लखनऊ 8 अक्टूबर 2018 ।।
          यूपी सरकार व कर्मचारियों के बीच पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा द्वारा बुलायी गयी आपात बैठक में कर्माचारी नेताओं के साथ कोई हल नही निकला।कर्मचारी नेताओं ने कहा कि  25,  26 व 27 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में सभी विभागों के कर्मचारी  हड़ताल पर जा सकते हैं जिसकी घोषणा शाम तक की जा सकती है और इसके बाद भी पुरानी पेंशन बहाली की मांग पूरी न होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।
     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज लखनऊ में न होने पर लाखों की संख्या में राजधानी में जुटे कर्मचारियों के कड़े तेवर के बाद आनन-फानन में बुलायी गयी बैठक में कोई हल नही निकला।कर्मचारी नेताओं से मुख्यमंत्री के आने पर उनसे वार्ता कराने व उनकी मांगों पर सम्मानजनक निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।कर्मचारी नेता आश्वासन नही लिखित में चाहते थे ।वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारी नेता आंदोलन स्थल इको गार्डन लौट गये।वार्ता में उप मुख्यमंत्री के अलावा मुख्य सचिव व वित्त विभाग के अफसर और डीएम लखनऊ भी मौजूद थे।
   उधर कर्मचारियों का एक काफी बड़ा जत्था विधानसभा के सामने पहुँच गया और रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया,पुलिस के अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने में जुटे हुए हैं।