केरल में फरिश्ता बना कुत्ता , लैंडस्लाइड में बचाई मालिक के पूरे परिवार की जान

- 12 अगस्त 2018 ।।
केरल में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है. लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ में अब तक कम से कम 37 लोगों की मौत हो चुकी है । इस दौरान इड्डुकी समेत केरल के 25 जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुए हैं । इड्डुकी में मूसलाधार बारिश के बीच एक परिवार के लिए उनका पालतू कुत्ता फरिश्ता बनकर आया, जिसकी वजह से परिवार के सभी सदस्यों की जान बच गई ।
मोहनन पी. इड्डुकी जिले के कांजीकुझी गांव में अपने परिवार के साथ रहते हैं । वहां गुरुवार सुबह से ही बेहद तेज बारिश हो रही थी । रात में जब मोहनन और उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था, तभी बाहर बंधा उनका पालतू कुत्ता तड़के करीब 3 बजे भौंकने और रोने लगा ।उसकी आवाज़ से मोहनन की नींद खुल गई, पहले तो उन्होंने इसे नज़रअंदाज किया, लेकिन कुछ देर में कुत्ते ने पहले से और ज्यादा तेज आवाज़ में भौंकना शुरू कर दिया था ।
इससे परिवार को किसी गड़बड़ी की आशंका हुई । माज़रा जानने के लिए मोहनन समेत परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए । तभी उन्होंने देखा कि बारिश से मकान का एक हिस्सा टूट रहा है. देखते ही देखते लैंडस्लाइड से उनका घर ढह गया. गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग बच गए ।
मोहनन ने बताया, 'हमारे घर के बगल में ही एक बुजुर्ग दंपति रहते थे । लैंडस्लाइड की वजह से उनका घर ढह गया, जिसमें दबकर उनकी मौत हो गई । ऐसा हादसा हमारे साथ भी हो सकता था, लेकिन पालतू कुत्ते की वजह से हम सही सलामत हैं.'।
बता दें कि केरल में बारिश से हालात खराब हो गए हैं. अब तक 3000 से ज्यादा लोगों को विस्थापित किया गया है. केरल के सीएम पिनराई विजयन ने बाढ़ से मरने वाले लोगों के परिजन को 4 लाख रुपये और बेघर हुए परिवारों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है ।

(सौजन्य से -न्यूज 18)
केरल में फरिश्ता बना कुत्ता , लैंडस्लाइड में बचाई मालिक के पूरे परिवार की जान
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
August 12, 2018
Rating: 5