Breaking News

बलिया : विजेन्द्र राय बने तहसील सिकन्दरपुर लेखपाल संघ के अध्यक्ष



संतोष शर्मा की रिपोर्ट
सिकंदरपुर (बलिया)6 अगस्त 2018 ।। तहसील लेखपाल संघ सिकंदरपुर का चुनाव सोमवार को तहसील सभागार में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ जिसमें सभी 7 पदों के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए दो-दो प्रत्याशी जबकि अन्य 5 पदों के लिए केवल एक 1 प्रत्याशी  चुनाव मैदान में थे। चुनाव अधिकारी प्रांतीय उपाध्यक्ष पूर्वी जोन राम पूजन राम की देखरेख में अध्यक्ष व मंत्री पद के लिए मतदान कराया गया। कुल 61 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बिजेन्द्र राय को कुल 38,  मनोज यादव को 23 मत मिले। वहींं मंत्री पद के लिए पतरु राम को 33 मत जबकि सुनील कुमार को 29 मत मिले। चुनाव अधिकारी राम पूजन राम ने अध्यक्ष पद पर विजेन्द्र राय व मंत्री पद पर पतरु राम के विजई होने की घोषणा किया। वहींं वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष राणा विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष रघुवीर गुप्ता, महामंत्री मनोज कुमार वर्मा ऑडिटर कुमारी जया सिंह को विजई घोषित किया गया।  चुने हुए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। जिला अध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह, जिला मंत्री छठु यादव, हरिकेश सिंह, विश्वामित्र सिंह, अरुण कुमार सिंह, जैनुद्दीन अहमद, लक्ष्मीकांत यादव, सद्दाम हुसैन ईश्वरचंद पाठक, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।