Breaking News

पुणे : हिंसक हुआ आंदोलन , आईटी कंपनी पर पथराव


    पुणे 9 अगस्त 2018 ।।
    आरक्षण की मांग को लेकर बुलाए गए महाराष्ट्र बंद के दौरान कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. मराठा प्रदर्शनकारियों ने लातूर, जालना, सोलापुर और बुलधाना जिले में कई जगहों पर ट्रैफिक रोक दिया और तोड़फोड़ की. लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पुणे के कुछ आईटी ऑफिस की बिल्डिंग पर पथराव किया और कांच तोड़ दिए. हालांकि, मुंबई में हिंसा की खबर नहीं है ।

    बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को मराठा समूहों के संघ सकल मराठा समाज ने नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में 'बंद' बुलाया है. इनकी मांग है कि मराठा समाज को आरक्षण दिया जाए. अधिकारियों ने हिंसा की आशंका को देखते हुए कुछ इलाकों में स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मराठा समुदाय राज्य की आबादी का लगभग 30 फीसदी हैं जो 16 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं. आंदोलन सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा ।